नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 8/4/2023 दिन शनिवार को आरटीओ विभाग तथा यातायात विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा पिपरिया मार्ग स्थित तवा नदी ब्रिज के पास बेरिकेट्स लगाकर सड़को पर राख उड़ा रहे डांपरो की जांच की गई तथा बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे 80 बाइक धारकों से ₹28,200 हजार का चालानी कार्यवाही करते हुए आगे नियम विरुद्ध परिवहन करने पर वाहन जप्ती की चेतावनी दी गई। आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान तथा यातायात डी एस पी एस. के. मिश्रा ने बताया की बिना लाइसेंस तथा बिना वैध दस्तावेजों के मार्ग पर गाड़ी चलाने वालो पर आगामी दिनों में और अधिक कार्यवाही की जाएगी। इसीलिए बिना हेलमेट तथा बिना कागजातों के गाड़ियों का परिचालन न करें, जांच दल में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान तथा यातायात डीएसपी एसके मिश्रा के साथ समस्त विभागीय दल शामिल रहें।