नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत नर्मदापुरम के वार्डो में कैम्प लगाकर महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन फॉर्म पोर्टल पर दर्ज किये जा रहे है। विभिन्न वार्डो के अतिरिक्त नगर पालिका कार्यालय में भी आवेदन ऑनलाइन किये जा रहे है तथा महिलाओ की सुविधा के लिए नगरपालिका में ekyc के लिए 04 केंद्र बनाए गए है एवं वार्डो की आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी महिलाओं के ekyc व आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किये जा रहे है l जिन वार्डो में कैंप लगाय गए है, उन सभी वार्डो के पार्षद द्वारा घर घर जाकर महिलाओं का पंजीयन कराया जा रहा है। जिससे की वार्ड की एक भी महिला योजना से वंचित न रहे लाड़ली बहना योजना मुख्यमंत्री की योजना महिलाओं को शसक्त, स्वावलम्बी बनाने के लिए बनायीं गयी है। योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाय। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कैंपो में जाकर निरिक्षण भी किया जा रहा है। नर्मदापुरम में योजना प्रारम्भ से आज तक लगभग 6850 फॉर्म पोर्टल पर आवेदन दर्ज किये जा चुके है एवं शत प्रतिशत महिलाओ को लाभ पहुंचने के लिए प्रयास किये जा रहे है। महिलाओ तक योजना का लाभ शीघ्र पहुंच सके इसके लिए विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा , कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय द्वारा प्रतिदिन लाड़ली बहना योजना अंतर्गत ऑनलाइन फॉर्म भरने की स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं समस्त वार्डो के पार्षद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा भी सतत प्रयास किये जा रहे है।

