नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशानुसार दो पहिया वाहन के कागजात चेक किये जा रहे है। डी एस पी यातायात संतोष मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को यातायात निरीक्षक यादव द्वारा स्टाफ के साथ जेल तिराहा, मालाखेड़ी तिराहे पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान एमवी एक्ट में 29 चालान बनाए गए। समन शुल्क राशि ₹ 12,700/_ रुपये वसूल किया गया। यातायात पुलिस द्वारा व्यापारियों को बार-बार अनुरोध के बाद भी अपनी दुकान का सामान एवं प्रदर्शन वाले पुतले सड़क पर रखे जा कर यातायात बाधित किया जा रहा है। उक्त व्यापारियों को एकत्रित कर उन्हें विनम्रता पूर्वक समझाइश दी गई। इस दौरान डीपीओ तिराहे पर कोचिंग संस्थान में जाकर बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बता कर उनका पालन करने को समझाया। आज की कार्यवाही में डीएसपी यातायात संतोष मिश्रा द्वारा 50 चालान से ₹ 15,000 समन शुल्क हमराह सउनि पवन पटेल द्वारा 20 चालान से ₹ 6,700 समन शुल्क, थाना प्रभारी निरी यादव द्वारा 09 चालान से समन शुल्क की राशि ₹ 3,500, एसआई मालवीय द्वारा 20 चालान से समन शुल्क की राशि ₹ 9,200। इस प्रकार कुल चालान 99 यातायात पुलिस द्वारा काटे गए जिसमें 34,400 रू समन शुल्क वसूल किया गया। आरटीओ विभाग द्वारा 11 चालान से 6000 समन शुल्क वसूल किया गया । इस प्रकार आरटीओ के साथ संयुक्त चालानी कार्यवाही एवं यातायात की कार्यवाही में कुल 110 चालानी कार्यवाही से समन शुल्क की राशि ₹ 40,400 रू वसूल किए। यातायात डीएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।