नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /शहर के युवाओं द्वारा नर्मदा नदी को साफ करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। करीब 176 सप्ताह से लगातार यह अभियान चल रहा है। शहर की जय हो समिति से कई युवा जुड़कर अभियान चला रहे हैं। शहर के हर नर्मदा घाट पर युवाओं का समूह साफ सफाई करता है साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रहा है। युवाओं के इस अभियान को देखकर अन्य संगठन भी अब साफ सफाई कार्य में जुट गए हैं। जय हो समिति ने रविवार को परमहंस घाट पर अभियान चलाया। नर्मदा जल में पड़े कचरे को हटाया गया साथ ही घाटों पर जहां-तहां फैले कचरे को भी हटाया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अर्पित मालवीय सहित समिति के सदस्य टोनी दुन्दवि, सागर वर्मा, अश्मणि दायमा, चिराग बाबरिया, विवेक वर्मा, सागर पटैल, किशन सराठे, राम माधव, राकेश धाकड़, संजू प्रजापति, प्रीतम चक्रवर्ती, सौरभ अहिरवार, लोकेश माधव, कौशिक बावरिया, विशाल बावरिया, लोकेश विश्नोई, जतिन यादव उपस्थित रहे।

