नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता /भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न को लेकर जन जागरण अभियान के तहत रविवार को मालाखेड़ी में बैठक का आयोजन किया, केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशानुरुप भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा किसानों के बीच जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न्न को लेकर कर जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान चला रहा है। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल दुबे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नर्मदापुर अमित तिवारी, महामंत्री पंकज साहू, शिवनारायण यादव, गणेश यादव, अनिल यादव, गोपाल यादव, सतीश वर्मा, नानकराम वर्मा, अनिल यादव, रेवती यादव, नीरज दुबे, दीपक यादव सहित कृषकगण उपस्थित रहे।

