नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच, नर्मदापुरम इकाई का विश्व स्वास्थ्य दिवस अन्तर्गत ” हास्य व्यंग के संग कविता के रंग ” का सारस्वत आयोजन स्थानीय ईश्वर सभागार में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ.आर . दयाल अध्यक्ष (आई.एम.ए.) विशेष अतिथि श्रीमती कीर्ति दुबे पार्षद न.पा.इटारसी, विशेष अतिथि समाजसेवी महेश रावत थे। इस साहित्यिक कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगीतकार साहित्यकार डॉ . विनोद निगम ने की। इस सारस्वत आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं साहित्यिकारों द्वारा मां वीणा पाणी सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलन से हुआ। तत्पश्चात् अतिथियों का सम्मान स्वागत शाल श्रीफल भेंटकर पुष्प मालाओं से किया गया। साहित्यिक समारोह के प्रारंभ में सूत्रधार डॉ.हरिओम दीक्षित” चैतन्य” ने राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच की गतिविधियों एवं उद्देश्यों को प्रस्तुत कर कहा कि यह मंच कला एवं काव्य दोनों को प्रोत्साहित न प्रोन्नत करने का प्रयास कर रहा है। प्रांतीय सचिव विनोद कुशवाहा ने कुशल मंच संचालन करते हुए कहा कि यह मंच विपिन जोशी की परंपरा कला एवं काव्य संस्कृति को बढ़ावा देने और उन्हें संजोने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर आयोजित साहित्य गोष्ठी में मंच के अध्यक्ष गुलाब भुममरकर सरस्वती वंदना के साथ ही नर्मदांचल के कवि साहित्यकार डॉ विनोद निगम, डॉ हरिओम दीक्षित ” चैतन्य”, डॉ. सतीश समी, राधा मैना प्रिया, स्वर्ण लता छेनिया, मनोरमा पांडे मना, टी.आर.चौलकर, राधा बल्लभ गुप्त, प्रवीण शर्मा, जगदीश डवरिया, मदन तन्हाई, एस.आर. धोटे, सुनील जनौरिया, विनय चौरे , कमल पटेल , अविनेश चंद्रवंशी, तरूण तिवारी, रूपेंद्र गौर, हनीफ खान अपनी रचनाओं, गीतों, ग़ज़लों से शमा बना दिया। उक्त कार्यक्रम में राजेश दुबे, संजय दुबे, राम आशीष पांडे, आशीष दुबे बब्लू , विनायक दीक्षित, संतोष चिचवारे, स्वप्निल छेनिया, सतेन्द्र व्यास और भारी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। मंच संचालन मंच के प्रांतीय सचिव विनोद कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

