नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / फेस ऑफ इंडिया एवं ‘साहित्यनामा ‘मुंबई द्वारा भारत भूषण सम्मान देश की प्रख्यात् हस्तियों को भारत भूषण सम्मान से विभूषित किया जायेगा। साथ ही स्ंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष फेस आंफ इडिया के चीफ दिनेश वर्मा, मुम्बई प्रेस क्लब आंफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मनोज दुबे एवं जूरी कमेठी की सहमति से यह सर्वोच्च सम्मान प्रदत्त किया जायेगा। ‘फेस ऑफ़ इंडिया ‘एवं ‘साहित्यनामा ‘मुंबई द्वारा नर्मदापुरम के वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी को पुनः एक बार फिर साहित्य के क्षेत्र में अपने अमूल्य योगदान के लिए भारत भूषण सम्मान ‘से सम्मानित किया जाना निश्चित हुआ है। श्री दुबे ने कहा कि मुझे महादेवी वर्मा की वह पंक्तिया याद है जब उन्होंने लिखा था कि क्षितिज के उस पार एक नन्हा दीपक घोर आँधी और तूफानों के बीच कैसे पराक्रम करता है और उसकी नन्ही लौ उस आँधी और पराक्रम से किस तरह लड़ती है उसी तरह विसंगतियाँ भी मनुष्य के जीवन में पराक्रम की तरह लड़ती और जूझती रहती है, उसी का नाम है, प्रफुल्ल , प्रफुल्ल।

