नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / संस्कृत भारती नर्मदापुरम् जनपद की गोष्ठी रविवार को आयोजित की गयी। गोष्ठी का शुभारंभ संस्कृत के ध्येयमंत्र के साथ हुआ। गोष्ठी में संस्कृत भारती मध्य भारत प्रान्त के संगठन मन्त्री जागेश्वर पटले , प्रान्त प्रचार प्रमुख पवन द्विवेदी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। गोष्ठी में संस्कृत भाषा को जन जन तक पहुंचाने के प्रयासों पर , ग्वालियर में आयोजित होने वाले प्रबोधन वर्ग तथा विदिशा में आयोजित होने वाले शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग , धनसंग्रह अभियान आदि विषयों पर मंथन हुआ । गोष्ठी में नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में दिनांक 16 से 22 अप्रैल में संस्कृत संभाषण कक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी में संस्कृत भारती नर्मदापुरम् के विभाग संयोजक संतोष व्यास , जनपद सहमंत्री श्रीमती चित्रा हरणे, विकासखण्ड संयोजक मोहन राठौड, सुरेशचंद्र राजपूत, संजय लोणारे, दीपचंद चौरसिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कल्याण मन्त्र के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।

