नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ बढ़ती हुई जनसंख्या और बेरोजगारी को देखते हुए सभी को सरकारी नौकरी या जाॅब मिलना तो संभव नहीं है । हमें स्वरोजगार, लघुउद्योग, कुटीर उद्योग अपनाने की आवश्यकता है । इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच का नया आयाम स्वावलंबी भारत अभियान विगत 2 वर्षों से कार्य कर रहा है। इससे लोगो में निरंतर जागरूकता आ रही है । आज नवयुवक युवतियां स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं और हम निश्चित ही सन् 2030 तक गरीबी बेरोजगारी मुक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में सफल होंगे । यह बात स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सहसंगठक और स्वावलंबन अभियान के चिंतक सतीश कुमार ने दतिया में सम्पन्न हुए दो दिवसीय प्रान्तीय विचार वर्ग और स्वावलंबी भारत अभियान कार्यशाला के आयोजन के अवसर पर कही । कार्यक्रम में सम्पूर्ण मध्य भारत के स्वावलंबी भारत अभियान के रोजगार सृजन केंद्र
के कार्यकर्ताओ स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । कार्यक्रम को सांसद संध्या राय , प्रान्त प्रचारक, क्षेत्रीय संयोजक राघवेन्द्र चंदेल, सुधीर दाते , क्षेत्रीय संगठक, केशव दुबोलिया , श्री कांत बुधौलिया, जिला उद्योग और व्यापार केंद्र के मैनेजर सत्येन्द्र , निखिल गुप्ता स्माल स्केल इंडस्ट्रीज, साकेत , डाॅ. योगेश सेठा और भी कई वक्ताओं ने स्वरोजगार स्वावलंबन और उनसे संबंधित अनुभव योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया । कार्यक्रम में नर्मदापुरम के विभाग संयोजक डाॅ. योगेश मोहन सेठा नर्मदापुरम जिला के पूर्णकालिक प्रशान्त पटेल , मदनलाल सोनी, जयकुमार दुबे, श्रीमती यामिनी सेठा, श्रीमती अनिता, श्रीमती वर्षा, महेन्द्र सिंह , आकाश , रीतेश जायसवाल, अरुण मालवीय हरदा, और बैतूल से धीरज सोनी, हिमांशु, चेतन, तुषार और भी कई कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला में गौधन से निर्मित सामग्री के स्टाल लगाकर प्रदर्शन भी नर्मदापुरम , बैतूल, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, भिन्ड आदी के द्वारा किया गया। कार्यशाला रोजगार उपलब्ध कराए जाने पर कई प्रकार से मंथन किया गया। इस हेतु प्रांत और जिला स्तर पर रोजगार मेला लगाने का भी निर्णय लिया गया। डाॅ. सेठा ने कहा स्वरोजगार अपनाकर आप सभी को स्वावलंबी बनाना है। देश को आत्म निर्भर बनाना है। सन 2030 तक भारत में सभी को रोजगार युक्त बनाकर देश में समृध्दि लाना है। भारत को पुनः परम वैभव के शिखर पर ले जाना है ।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

