नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज ग्राम बड़ोदिया कला में सेवा सहकारी समिति द्वारा गेंहू खरीदी कार्य श्री हनुमानजी वेयर हाउस में चल रहा है। आज किसानों के गेंहू खरीदी के बिल बनना चालू होने के अवसर पर पूजन अर्चना के साथ किसानों के पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सोसायटी प्रबधक सुरेश कुमार वर्मा, पूर्व सरपंच कन्हैया लाल वर्मा, हरीश वर्मा, अशोक वर्मा पालनपुर, हरिकिशोर वर्मा, राकेश गुप्ता, वेयरहाउस मालिक मंथन वर्मा एवं समस्त किसान भाइयों की उपस्थिति में कार्य जारी है।

