इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / रविवार को रात्रि में चेन्नई से दिल्ली के लिए गरीब रथ ट्रैन से एक मुस्लिम परिवार इलाज के लिए जा रहे थे, जिनका देहांत (इन्तेकाल) ट्रैन में हो गया। मरीज़ के शव को मरीज़ के परिजनों की मौजूदगी में इटारसी स्टेशन पर उतारा गया एवं शहर की संस्था तंज़ीम इस्लाहुल मुस्लिम द्वारा परिजनों की सहायता कर शव को वापस चेन्नई पहुचाया गया। जिसमे फ़िरोज़ खान चिश्ती, शेख शफीक पप्पू एवं इसरार नागपुरी सहायता हेतु उपस्थित रहे।

