नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /इनरव्हील क्लब, डिस्ट्रिक्ट 304 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपनी प्रकृति को बचाने के लिए एक अनोखी पहल की ।पॉलिथीन को प्लास्टिक बोतल में डिस्पोज करने की अपील की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष बंदना समैया ने जानकारी दी कि सभी महिलाए अपने घर से जीरोवेस्ट कचरा निकाल कर इस तरह बोतल तैयार करें तो बहुत नहीं किंतु थोड़ा तो हम पर्यावरण प्रदूषण में सहायक हो सकते हैं। उपाध्यक्ष ऋतु जैन ने कहा कि सभी महिलाएं किटी पार्टी में जाती हैं और बिसलेरी बॉटल का पानी यूज में लेते हैं वह बाटल हम अपने घर लाकर उसमें घर से निकलने वाली पॉलिथीन भरकर भर कर डिस्पोज कर सकते हैं। सचिव नीता जैन ने कहां की हम अपनी आने वाली पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त पर्यावरण दे सकते हैं। आजकल समस्त खाद्य सामग्री पॉलिथीन में आती है उनको कचरे में ना फेंककर बोतल में डिस्पोज करें। आइ एस ओ अंजू गुप्ता ने कहा कि पॉलिथीन 600 वर्ष तक नष्ट नहीं होती है। एडिटर अंशु अग्रवाल ने कहा कि किसी भी पार्क में जाकर इन बोतलों का चबूतरा बनवा सकते हैं। कोषाध्यक्ष निधि जैन ने
भी अपने विचार रखते हुए कहा कि घर में रहने वाली महिलाएं यदि ठान ले तो कोई काम असंभव नहीं है । सुनीता अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाना होगा। सीमा गुप्ता ने कहा कि दो-तीन महीनों में इतनी बाटल तैयार करेंगे की पीपल वृक्ष और आंवला वृक्ष का चबूतरा भी बना सकते हैं। भावना चावरा ने कहा कि प्रकृति को हानि पहुंचाने वाली पॉलिथीन को हम दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तु बना देंगे। संगीता गुप्ता ने कहा कि शहर में कई संस्थाएं हैं जिन के सहयोग से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मऊ चौधरी ने सुझाव दिया कि क्यों ना एक रैली निकाली जाए जिससे शहर की सभी महिलाओं को जागरूक किया जाए। स्वाति जैन ने कहा कि क्लब की हर मीटिंग में सभी पांच पांच बोतल ब्रिस्क बना कर लाएंगे । होटल वालों से संपर्क कर हम एक समान बोतल एकत्रित कर सकते हैं। इस तरह विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला आयोजित कर एक सार्थक प्रोजेक्ट किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

