नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम संभाग जिले के इटारसी शहर पुरानी इटारसी में वार्ड नंबर 01 जयप्रकाश नगर में यादव समाज की नाबालिग बेटी उम्र 17 वर्ष पिता अनिल यादव को बहला – फुसलाकर अपहरण करने वाले रितिक साहू पुत्र रमेश साहू वार्ड नंबर- 04 निवासी कावड़ मोहल्ला इटारसी ने पीड़ित परिवार द्वारा राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना को अवगत कराया कि विगत दिनांक 30/03/23 नर्मदा जिले के इटारसी शहर में पुरानी इटारसी में वार्ड नंबर 1 में यादव समाज की नाबालिग बेटी को बहला- फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है । जो दिनांक 30/ 03/23 से लापता है, पीडित परिवार द्वारा संगठन को अवगत कराया गया कि नाबालिग अभी लापता है मामले हेतु पीड़ित परिवार द्वारा थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। परंतु अभी तक सटीक कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस हेतु आज दिनांक 10/04/23 को राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना संगठन द्वारा नर्मदा पुरम जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. गुर करन सिंह से कार्रवाई हेतु मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। संगठन द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को आशंका जताई गई कि अपहरण कर्ता द्वारा वैशाली यादव के साथ अनहोनी की आशंका है, मामले को संज्ञान में लेकर कुमारी वैशाली यादव का अपहरण करने वाले अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर बेटी के सम्मान के हितों की रक्षा करें। आज ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय महासचिव तुकाराम यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कपिल यादव, सीताराम यादव, जिला अध्यक्ष सैनिक सभा प्रदेश सचिव, नरेंद्र पटेल पार्षद, मोहन लाल यादव , उमाशंकर यादव, धनराज यादव, ललित मोहन यादव आदि सामाजिक साथी गण उपस्थित रहे।

