नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / गर्मी में पानी अमृत के समान ही है। मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है। लेकिन बेज़ुबान पशु पक्षियों को प्यास से तड़पना ना पड़े। गर्मी में बेज़ुबानों की प्यास बुझाने के लिए प्रयास करना चाहिए। गर्मियों में इनकी चहचहाट मनमोह लेती है। इसलिए जरूरी है पक्षियों से प्रेम करें और उनका ख्याल रखें घर के बाहर और अपनी छत पर पानी की व्यवस्था करें पक्षियों को दाना भी डालें। अपने घर पर पानी रखकर गृहणी श्रीमती सुषमा गुप्ता ने आमजन से अपील की।

