नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ तवा नहर संभाग सिवनीमालवा की मिसरोद उप नहर में मूंग सिंचाई के लिए 4 अप्रैल को पानी छोड़ा गया था। अधीक्षण यंत्री तवा परियोजना ने बताया कि अभी तक 55% एरिया लक्ष्य में सिंचाई पूर्ण हो चुकी है। शेष 45% एरिया भी एक सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा। मिसरोद उप नहर में लक्ष्य के अनुरूप जल प्रवाहित किया जा रहा। साथ ही पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल संसाधन विभाग का अमला लगातार पेट्रोलिंग भी कर रहा हैं।

