नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय सप्ताह 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। सामाजिक सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 196 वी जयंती भाजपा जिला कार्यालय मे मनाई
। कार्यक्रम के प्रारंभ में महात्मा ज्योतिबा फुले की छाया चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। भारत में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले ने गरीब, दलित व पिछड़े वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक जड़ताओं व कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। साथ ही महिलाओं के कल्याण व उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने में भी अहम योगदान दिया उक्त बात पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी ने कही। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला प्रभारी अनिल बुंदेला, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने आपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में लोकेश तिवारी, पत्रकार बसंत चौहान का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, प्रशांत दीक्षित, अमित महाला, राजू बकोरिया, विजय चौकसे, संजय रैकवार, अभिषेक कनौजिया, दौलत यादव, नितिन यादव, लोकेश साहू , राजेश रैकवार, राम सगर, मंडल अध्यक्ष सुमित गौर, श्यामू पटेल, अशोक मालवीय, अमित यदुवंशी, नीलेश सिन्हा, सत्तू, महेंद्र यादव , नितेश सैनी, अखिलेश निगम, हरि, श्री राम , राहुल गोयर , विनोद साठे, देवेंद्र राठौर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

