इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / सेवा भारती संस्था द्वारा पुरानी इटारसी के वार्ड क्रमांक 1 जयप्रकाश नगर एवं वार्ड क्रमांक 3 दीनदयाल नगर में संस्कार केंद्रों का शुभारंभ किया गया। सेवा भारती नर्मदा पुरम अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया ने संचालिका को अपने सेवा कार्य के लिए जागरूक रहने की अपील करते हुए भारतीय संस्कार एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार करने की बात कही। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, मनोज राय, राजेंद्र तोमर, सोहन चौहान, रामबाबू सिंह राजपूत एवं केंद्रों की संचालिकाए एवं बच्चे उपस्थित थे।

