इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला मोर्चा की बैठक रानी अवंती स्कूल परिसर में स्थापना दिवस 13 अप्रैल को मनाने के लिए आयोजित की गई । बैठक में मातृ शक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में भगवा रैली में शामिल करने हेतु योजना बनाए गई । प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार ने बताया कि महिला मोर्चा की टीम द्वारा भारत माता एवं रानी अवंती बाई की मातृशक्ति की झांकी भगवा रैली में शामिल होगी । बैठक में संभागीय संगठन मंत्री डॉ. प्रताप सिंह वर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा सारिका ठाकुर, शीशा गोस्वामी, शालिनी कहार, निकिता बामने, अंजली सोनी, अंजलि कौशल, रश्मि उइके, सलोनी कहार, रीना चौहान, देविका मिश्रा, निर्मला सोनारे उपस्थित रहे ।

