नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /तवा कॉलोनी के स्थानीय निवासी महिलाओं ने जनसुनवाई मे आज ज्ञापन सौंपा और रहवासियों के मकान तोड़ने से पूर्व उन्हे नया मकान रहने को दिया जाने की मांग की। इस समय समाजसेवी सत्या चौहान वार्ड पार्षद मीना वर्मा के साथ स्थानीय निवासी मौजूद रहे। बता दें कि आरटीओ ऑफिस तवा कॉलोनी में ही बना है एवं तवा कॉलोनी के कुछ मकानों को हटाकर बाहर अस्पताल बनाने की शासन की कार्रवाई जारी है। अस्पताल निर्माण तो ठीक है पर जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना जिला प्रशासन का कार्य है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान वैसे तो महिलाओं के हक की बात करते हैं, तवा कॉलोनी के इन परिवारों को नोटिस देकर खाली करने के लिए कहा गया है ये किस तरह का न्याय है यह समझ से परे है।