नर्मदा पुरम/ प्रदीप गुप्ता/ पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन के निर्देशानुसार साइबर सेल ठगी से बचने के लिए साइबर सेल पुलिस आगाह करती रहती है कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, क्रेडिट कार्ड बंद हो जाने आदि के बारे में अनजान नंबर से आए फोन कॉल से सावधान रहें, सिर्फ बैंक में पहुंच कर ही कार्रवाई करें । फोन पे, पेटीएम, गूगल पे आदि से पैसे ट्रांसफर करने पर यदि पैसा फसता है, तो इंतजार करें, कटी राशि वापस जमा हो जाती है । जल्दबाजी में गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च ना करें। फोन पे, गूगल पे, पेटीएम के, ऐप के अंदर दिए हुए कंपनी के नंबर पर ही संपर्क करें । इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम, व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से भेजी गई लिंक को ओपन ना करें। अनजान नंबर से आए फोन कॉल्स की तस्दीक करें । साइबर सेल नर्मदा पुरम पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर एवं ठगी होने पर mob. 7049126590 पर संपर्क करें।

