नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / दिनांक 12-04-23 से वार्ड नंबर 7,12,13, 14,18,20,22,24,26,27,28,29,30, इन वार्डो में कैंप 30-04-23 तक आयोजित किये जायेंगे। नगर के वार्डो में कैम्प लगाकर महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन फॉर्म पोर्टल पर दर्ज किये जा रहे है। विभिन्न वार्डो के अतिरिक्त नगर पालिका कार्यालय में भी अधिक संख्या में महिलाओं की भीड़ लग रही है। अधिक गर्मी होने के कारण नगरपालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा महिलाओं के बैठक व्यवस्था, पीने का पानी, पंखे लगाय गए है। नगर पालिका में ekyc के लिए केंद्र बनाए गए है। अधिक से अधिक ekyc की जा सके इस हेतु वार्डो के पार्षद द्वारा घर घर जाकर महिलाओं का पंजीयन कराया जा रहा है, जिससे की वार्ड की एक भी महिला योजना से वंचित न रहे। लाड़ली बहना योजना नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कैंपो में जाकर निरिक्षण भी किया जा रहा है। नर्मदापुरम में योजना प्रारम्भ से आज तक लगभग 8876 आवेदन पोर्टल पर दर्ज हो चुके है एवं आज 876 फॉर्म पोर्टल पर पंजीयन किये। नगर पालिका का पूरा अमला सहयोग में लगा हुआ है ताकि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए लक्ष्य अनुरूप शत प्रतिशत महिलाओ को लाभ पंहुच सके। इसके लिए प्रतिदिन एवं अवकाश के दिनों में भी प्रयास किये जा रहे है / महिलाओ तक योजना का लाभ शीघ्र पहुंच सके। इसके लिए विधायक सीतासरण शर्मा , कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय द्वारा प्रतिदिन लाड़ली बहना योजना की मॉनिटरिंग की जा रही है एवं समस्त वार्डो के पार्षद द्वारा भी पूर्ण सहयोग किया जा रहा है।

