नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / आज दिनाक 12.04.2023 वुधवार को जिला चिकित्सालय में दुर्घटना से पीड़ित हरिसिंह आयु 22 वर्ष जबड़े के फैक्चर की समस्या से ग्रसित थे। इन्हें पेरासिम्फाईसिस एवं कॉनडाईलर फेक्चर, मेंडीबल में था वर्तमान में इस प्रकार की समस्या का उपचार में जल्द से जल्द किया जाना आवश्यक था। मरीज की स्थिति एवं आवश्यकता को देखते हुए आज दिनांक- 12/04 /2023 को डॉ. मिलन सोनी दंत विभाग प्रभारी द्वारा मुख्य भूमिका निभाते हुए डॉ. विवेक जैन, निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ. अजय सिंह राठौर, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सिंधूरा विन्नकोटा दंत चिकित्सक की उपस्थिति में मरीज का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। सर्जरी में पहले मरीज का रक्त चाप मिलाया गया। फिर आई.एम.एफ कर दो घंटे की जटिल सर्जरी में प्लेटिंग की गई तथा मरीज का ऑपरेशन सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। मरीज की जटिलता पूर्वक सर्जरी पूर्ण किए जाने पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्प्ताल अधीक्षक एवं अन्य स्टाफ द्वारा डॉ. मिलन सोनी दंत चिकित्सक एवं अन्य सभी चिकित्सकों को बधाई दी गई।

