नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /सर्व विप्र महासभा की बैठक प्रदेश कार्यालय आर सी सी मॉल में प्रदेश अध्यक्ष मुकेश दुबे की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जिसमें सभी के निर्णय से 21 अप्रेल को भव्य मातृशक्ति बच्चों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह और 22 तारीख को प्रदेश कार्यालय में पूजन का आयोजन किया जाना प्रस्तावित हुआ है। जिसकी सूची तैयारी करने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में के एन मिश्रा, आशुतोष दुबे, सुकान्त दुबे, सौरभ नायक, रवि तिवारी, रत्नेश दुबे, सारांश दुबे, अमन तिवारी, महिलामण्डल से नेहा तिवारी, नंदा तिवारी, जूही तिवारी, शिखा दुबे, रंजना थापक आदि उपास्थित रहे।

