नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस एवं देहात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से देहात थाने पर वाहन चेकिंग की गई और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुध्द कार्यवाही की गई। उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्यवाही के दौरान यातायात पुलिस द्वारा 55 एवं देहात पुलिस द्वारा 16 कुल 71 वाहन चालकों का चालान किया जाकर जुर्माना राशि 22,100 रुपये वसूल किये गए। यातायात इटारसी द्वारा 21 वाहनों का चालान कर 11,700 रुपये एवं यातायात पिपरिया द्वारा 8 वाहनों का चालान कर 3,600 रुपये जुर्माना वसूला गया। उक्तानुसार कुल चालान 100 किया जाकर 37,400 रुपये जुर्माना वसूला गया।

