नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस नेत्री श्रीमती ज्योति पटेल पवार को राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने होम साइंस कॉलेज नर्मदा पुरम में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। श्रीमती ज्योति पटेल पवार की नियुक्ति पर पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा, मोहन झलिया, प्रेम सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार, अयोध्या प्रसाद रावत, संतोष तोमर, शिवराज चंद्रोल, राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, नेता प्रतिपक्ष अनोखेलाल राजोरिया, मीना वर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

