नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /जिला सचिव भारत सिंह निमोदा ने बताया कि समाज में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग कल्याण विभाग के अधिकारी डॉ. अश्वनी विद्यार्थी और उनकी टीम के माध्यम से समाज के व्यवसाय (धंधा) परिवर्तन (जो अपने नही है मछली पकड़ना, पालकी ढोना, नाव चलाना, सिंगाड़ा बोना) आदि को सही करने हेतु सर्वे किया। जिला सिहोर के बाद, जिला नर्मदापुरम के गावों पहला दिन 10 अप्रैल को, सांगाखेड़ा कला, बालाभेट छोटी और बड़ी, पीलीकरार, गुराड़िया मोती, माछा- अजेरा (सोहागपुर ब्लॉक), पिपरिया देवगांव में पिपरिया ब्लॉक, दूसरे दिन 11 अप्रेल को नर्मदापुरम ब्लॉक तालनगरी, टिगरिया, खोकसर, सिवनी मालवा ब्लॉक में ग्राम लोखरतलाई में शिक्षक रमेश कीर और भागीरथ प्रसाद दायमा के द्वारा गांव का भ्रमण, भीरोबाबा का चबूतरा पर ले जाकर, भीरो पूजन का महत्व बताया गया और कीर समाज की आधार शिला के बारे में, राजिस्थान से आए। थोड़ी चर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दायमा के माध्यम से बताया गया, इसके बाद ग्राम गाडरीपूरा में मेरे स्वयं के गांव में, मेरे घर, बड़े पापा लक्ष्मीनारायण पटेल (निमोदा) के द्वारा आयोग से आए अधिकारी और उनकी पूरी टीम का पुष्प माला से स्वागत, वंदन अभिनंदन किया। उसके बाद सभी को भोजन कराया गया। इसके बाद सर्वे टीम ग्राम रानीपुर, गुवाड़ी से रवाना होकर भोपाल को प्रस्थान हो गई। आप सभी जिलेवासिओ, सक्रिय कार्यकर्ताओ और मुख्यरूप प्रदेश टीम से कोमल सिंह बानिया , प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद दायमा , प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश शिक्षक , नर्मदापुरम जिले के बांद्राभान के अध्यक्ष कृष्णा नायर , पूर्व सरपंच मिश्रीलाल , जिला अध्यक्ष और सरपंच रमेश निमोदा , जिला महामंत्री और सरपंच लखन कीर (नायर), जिला सचिव भारत सिंह निमोदा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कीर, पूर्व जनपद सदस्य राजू पटेल, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष प्रवीण आंकरे, सरपंच दिनेश कीर, जिला उपाध्यक्ष कमल कीर रजोन और अर्जुन कीर डिमावर, उपसरपंच श्रीराम दायमा गाडरीपूरा आदि सक्रिय कार्यकर्ताओ की अहम भूमिका की उपस्थिति में नर्मदापुरम जिले के गावों का भ्रमण किया गया और टीम के माध्यम से पूरा प्रयास किया गया। अतिरिक्त व्यवसाय में महुआ बीनना, गुल्ली बीनना, तेंदू पत्ते तोड़ना, ढंगरबाड़ी, मजदूरी, रेत श्रमिक, सब्जी उत्पादन आदि पर अधिक जोर देकर, कीर समाज के गावों का सर्वे कराया गया, जिससे आगे हमे आरक्षण की लड़ाई में महत्पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके। मैं जिला नर्मदापुरम की पूरी टीम की ओर से आयोग से आए अधिकारी सहित सभी प्रदेश स्तर और जिला स्तर के सामाजिक भाईयो, कार्यकर्ताओ, माता बहनों का ह्रदय की गहराइयों से कोटि कोटि धन्यवाद देता हूं।

