नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत वार्ड 12 में आवेदन भराना शुरू हो गए है। प्राथमिक शाला कमिश्नर कालोनी में 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है। वार्ड पार्षद श्रीमती पूजा अर्पित मालवीय ने महिलाओं के आवेदन भरे एवं योजना के संबंध में महिलाओं से चर्चा की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि अर्पित मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष समर्थ चौरसिया, शिवम गोस्वामी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

