नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /मां नर्मदा के पावन तट ग्वाल घाट नर्मदापुरम पर साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत ग्वाल नर्मदा सेना के सदस्यों द्वारा घाट पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर घाट को जल से धोकर साफ स्वच्छ किया गया और मां नर्मदा के पावन जल में से दूषित सामग्री पॉलिथीन फूल माला नारियल जटा जूट गंदे कपड़े कपा इत्यादि निकालकर मां के जल को प्रदूषित होने से बचाने का प्रयास किया गया। साथ ही घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं से साबुन शैंपू इत्यादि ना लगाकर स्नान करने का आग्रह किया मां नर्मदा के पावन तट पर ग्वाल नर्मदा सेना ने मां नर्मदा के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं और सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए श्रद्धालुओं से कहा सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान रखना चाहिए स्वच्छता हमें अपने घर एवं आसपास, कार्यस्थल सभी जगह रखना चाहिए, जिससे सकारात्मक वातावरण बनता है । सभी घाटों सहित नर्मदापुरम नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने में सभी से सहयोग की अपील की गई। स्वच्छ नर्मदा अभिरल रेवा का संदेश दिया । मां नर्मदा के स्वच्छता अभियान में नर्मदा सेना के संयोजक सुनील बानिए, सहसंयोजक धनराज रियार, वरिष्ठ सदस्य सीताराम सुरहा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र हिन्नवार, सचिव भूपेंद्र थंम्मार, सहसचिव किंशन भदोरिया, मीडिया प्रभारी तुकाराम यादवेश पत्रकार सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

