नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन की मार्गदर्शन में इको क्लब द्वारा बढ़ती गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना
पानी की व्यवस्था की गई। महा विद्यालय के इको क्लब द्वारा महा विद्यालय में प्रकृति के प्रति जागरुकता के लिए निरंतर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का आयोजन भी किया जाता है। इसी के अंतर्गत आज प्राचार्य द्वारा छात्राओं के साथ महा
विद्यालय के विभिन्न स्थानों पर दाना भोजन एवं पानी के लिए सकोरे रखे। इको क्लब प्रभारी डॉ. दीपक अहिरवार द्वारा बताया गया कि वातावरण में बढ़ते तापमान के कारण जल के छोटे-छोटे स्त्रोत सुख से जा रहे हैं। जिससे पशु पक्षियों का जीवन संकट से गुजर रहा है। ऐसे में सभी छात्राएं मिलकर जन जागरुकता ला सकते हैं। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कामिनी जैन द्वारा छात्राओं को संदेश दिया की सभी छात्राएं अपने-अपने घर जाकर पक्षियों के लिए दाना एवं पानी की व्यवस्था करेगी और अपने अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी इस कार्य हेतु प्रेरित करेंगे। महाविद्यालय के इको क्लब प्रभारी एवं छात्राओं को महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए दाता एवं पानी के लिए जिम्मेदारी सौंपी।कार्यक्रम में डॉ. प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. कंचन ठाकुर एवं अनेक छात्राएं शामिल रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

