नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 13 अप्रैल गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की समस्या के निराकरण हेतु लगाए गए। शिविर में राज्य शिक्षक संघ एवं ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन संघ की जिला अध्यक्ष सुषमा मौर्य जोसेफ के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के मुख्य बिंदु हैं कि 12 वर्ष एवं 24 वर्ष पूर्ण किए गए शिक्षकों की क्रमोन्नति लगाई जाए। सातवें वेतनमान सातवें वेतनमान के एरियरकी चौथी किस्त अप्रैल-मई 2023 में भुगतान की जानी है जिसका अविलंब भुगतान की जाए। विगत कई माहों का शेष रहे एचआरए एवं ट्राईबल एलाउंस का एरियर का भुगतान अतिशीघ्र किया जाए। जिन शिक्षकों का राज्य शिक्षा सेवा में किन्हीं कारणवश संविलियन नहीं हो पाया है उनका उचित कार्यवाही कर संविलियन किया जाए। प्रत्येक माह की 1 तारीख से 5 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए। 16 नंबर फॉर्म के एक प्रति प्रतिवर्ष संकुल के माध्यम से शिक्षकों को प्रदान की जाए। माह अगस्त 2021 से आज दिनांक तक लगभग 20 माह से शिक्षकों को विकलांग भत्ता नहीं मिल रहा है। संबंधित शिक्षकों को एरियर सहित विकलांग भत्ता दिया जाए। प्रत्येक शिक्षको की एनपीएस राशि मिसिंग है उसकी जांच कर मिसिंग राशि एनपीएस अकाउंट में जमा की जाए। विगत कई वर्षों से शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी नहीं की गई है। संबंधित कार्यालय को निर्देशित कर वरिष्ठता सूची जारी की जाए। उक्त समस्त बिंदुओं पर शिविर में संभागीय उपायुक्त जेपी यादव एवम् विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति आशा मौर्य से एक एक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें संभागीय उपायुक्त जे पी यादव ने समस्त बिंदुओं का निराकरण समय सीमा में करवाने का आश्वासन दिया । ज्ञापन देने आए समस्त सैकड़ों शिक्षको का बहुत बहुत आभार व्यक्त सुषमा मौर्य जोसेफ ब्लॉक केसला जिला नर्मदापुरम ने किया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

