नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / सिवनी मालवा शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी मालवा के नेतृत्व में थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा दो शातिर मोटर सायकल चोरो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 08/04/2023 को फरियादी पंकज वर्मा पिता रघुवीर प्रसाद वर्मा नि० बलराम पटेल कालोनी
सिवनी मालवा द्वारा उनकी मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक एमपी 05 एमबी 7125 भीलट बाबा पार्क के सामने मेन गेट से चोरी होने की रिपोर्ट अपराध क्रमांक 185/23 धारा 379 भादवि एवं दिनांक 10/04/2023 को फरियादी नारायण साध पिता ओमप्रकाश साथ उम्र 45 निवासी ग्राम चौथलाय द्वारा उनकी मोटर सायकल एमपी 05 एमडी 1970 सीडी डिलक्स तहसील कार्यालय के अंदर से चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 186/23 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना की गई। गिरफ्तार किये गये आरोपीगण – 1 अजय ऊर्फ प्रदीप माणिक पिता नंदकिशोर माणिक नि० एसबीआई कालोनी सिवनी मालवा,, 2 बेटी ऊर्फ बेटी ऊर्फ मोहित साहू पिता गोविंद साहू नि० नंदरवाडा रोड कालोनी सिवनी मालवा। वारदात का तरीका ये है कि नकली चाबी से पुरानी मोटर सायकलो के लॉक खोलकर चोरी करना। बरामद की गईं मोटर सायकले1 हीरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल एमपी 05 एमबी 7125 ,, 2 हीरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल एमपी 05 एमडी 1970 कीमती 80 हजार रूपये।
थाना प्रभारी सिवनी मालवा गौरव सिंह बुंदेला, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, आरक्षक ओम, आरक्षक अतुल, आरक्षक संदीप, आरक्षक ललित की विशेष भूमिका रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

