नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भारतीय जनता पार्टी आज 14 अप्रैल शुक्रवार को जिले के 1185 बूथों पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती जिले के 1185 बूथों पर मनाएगी। जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर नर्मदापुरम जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही मोर्चा प्रकोष्ठ व्दारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। जिला मीडिया अमित माहाला ने बताया कि जिला मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल पिपरिया नगर मंडल में रहेंगे वहीं सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ग्राम बघवाड़ा, होशंगाबाद- इटारसी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा नर्मदापुरम, सोहागपुरम विधायक ठा. विजयपाल सिंह सांगाखेड़ा, माखन नगर सोहागपुर, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी पिपरिया नगर मंडल में शामिल होंगे।
*अम्बेडकर जयंती के पूर्व चलाया स्वच्छता अभियान*
भारतीय जनता पार्टी व्दारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को अम्बेडकर चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में हंस राय, मुकेश चंद्र मैना, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, अमित माहाला, अनिल आर्य राजू बकोरिया, श्रीराम सगर, रिषभ दुबे, राम बकोरिया, यश तिवारी आदि उपस्थित रहे।