नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मजयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में बाबा साहब अंबेडकर का चित्र लिया हुआ था। इस अवसर पर भाजपा संभागीय कार्यालय प्रभारी हंस राय , महामंत्री प्रसन्ना हर्णे , मुकेश चंद्र मैना कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी , उपाध्यक्ष सुनील राठौर , अनिल बुंदेला , राजू बाकोरिया , भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी , पूनम मेषकर सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।