पिपरिया/ प्रदीप गुप्ता /मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डा. बाबा सहाब अम्बेडकर की जन्म जयंती सामानता पर्व के रूप में मनायी गई एवं व्याख्यान का आयोजन रामनगर बस्ती लोहिया वार्ड में किया गया। जिसमें श्रीमति संध्या सिंगारे अध्यक्ष जनपद पंचायत पिपरिया द्वारा बाबा सहाब का संदेश शिक्षा वह शेरनी का दूध है। जो पिएगा दहाडेगा से शुरु हुआ। ब्रजकिशोर पठारिया सदस्य जिला पंचायत, ललीता पूर्विया पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, राजीव जायसवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, बुधकुंवर मनोहर लाल बैठक जिला पंचायत उपाध्यक्ष सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता गिरधरमल ने अम्बेडकर जी को किसी विशेष समाज का महापुरुष नही अपितु सम्पूर्ण समाज के महापुरुष थे। बाबा सहाब बढे बढे पदो पर रहे । ऐसो आराम का जीवन जी सकते थे। किन्तु उन्होंने छुआछूत जैसी कुरुतियों से मुक्ति हेतु संघर्ष किया। हम सभी के लिए बाबा सहाब अम्बेडकर का जीवन प्रेरणादाई है कहा। श्री कौशलेश तिवारी संभाग समन्वयक नर्मदापुरम ने उपस्थित जनसमूह को बाबा सहाब के गुणों को धारण करने, शराब न पीने आर्थिक स्थिति मजबूत करने देश को मजबूत करने का आह्वान किया। मंच का संचालन खुबचंद रघुवंशी नवांकुर प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा ने किया। कार्यक्रम में अर्चना रघुवंशी अध्यक्ष ग्रामीण महिला मोर्चा, प्रितम सिंह पूर्विया महामंत्री ग्रामीण मंडल, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक राजेश सिसोदिया, पवन बालिया, त्रिलोक पटेल, निलेश पटेल, अहिरवार समाज के समाजसेवी हेमराज अहिरवार, हरिकृष्ण वंशकार, वरिष्ठ समाजसेवी राजुल अग्रवाल, संतोष नगपुरे ब्लाक समन्वयक जन अभियान परिषद् नवांकुर संस्था से यशवंत शर्मा, शोभरन पटेल, ओमप्रकाश पटेल, परामर्शदाता शिवानी स्वामी, आशा रघुवंशी, यशवंत राजपूत, शिवम शर्मा, प्रिंस बेलवंशी, प्रस्फुटन समिति सदस्य देवेन्द्र पटेल, प्रवीण कुमार, मनीराम, पुष्पराज पटेल, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता के छात्र नीलिमा गढवाल, देवेन्द्र पटेल सहित बस्ती के 200 ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

