नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /भारतीय संविधान सम्मान के रूप में प्राप्त हुआ और संविधान रक्षक की उपाधि से नवाजे गए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में इटारसी के गजानन तिवारी को संविधान रक्षक की उपाधि से नवाजा गया और उन्हें संविधान की एक प्रति भी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। जहां कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया द्वारा गजानन तिवारी का सम्मान किया गया और उन्हें एक प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिसमें देश के वरिष्ठ नेता के राजू और राजेश लिलोठिया के हस्ताक्षर का संविधान रक्षक की उपाधि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, सैकड़ों की संख्या में सेवादल और एससी डिपार्टमेंट के जनसंवाद। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किया गया। जहां पर देश भर से 37 लोगों को चिन्हित कर दिल्ली में बुलाकर संविधान रक्षक की उपाधि से नवाजा गया और पुरस्कार स्वरूप संविधान की एक कॉपी भी भेंट की गई। जिस पर गजानन तिवारी ने कहां की यह उनके लिए और मध्यप्रदेश के साथ नर्मदा अंचल और इटारसी के लिए गौरव की बात है मैं इस पुरस्कार का श्रेय अपने सभी इटारसी नगर और मध्यप्रदेश के यंग ब्रिगेड के साथियों को डेडिकेट करता हूं। क्योंकि आज मुझे जो भी प्राप्त हुआ है वह मेरे इटारसी के साथियों और मेरे यंग ब्रिगेड के साथियों की मेहनत का फल है, जो हर लड़ाई में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

