नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / ट्रैफिक उप पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के पास डयूटी में तैनात
यातायात कर्मचारी देवीसिंह चौहान आज शुक्रवार दिनाँक 14/04/2023 को दोपहर में मोटरसाइकिल से डयूटी जा रहे थे, प्रह्लाद टायर वाले की दुकान से आगे रोड किनारे एक टाटा महेंद्रा कार नम्बर-MP-09-MC/6382 खड़ी थी, जब देवीसिंह चौहान की मोटर साइकिल कार के बगल से निकल रही थी, उसी समय कार चालक ने लापरवाही पूर्वक अचानक ड्राईवर साइड का गेट खोल दिया जिससे चलती मोटरसाइकिल में देवीसिंह चौहान के पैर में कार का गेट टकराने से उनकी मोटर सायकिल रोड पर स्लिप होकर गिर गई। कार का गेट टकराने से उनके बायें पैर के घुटने में चोट आई है। वहीं सड़क पर मोटरसाइकिल सहित गिरने से उनके दाहिने हाथ की हथेली, पसली और चेहरे पर पर भी चोट आई है। उनकी मोटरसाईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। परन्तु ध्यान देने लायक बात ये है कि देवीसिंह चौहान द्वारा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने के कारण उनके सिर में चोट नही आई और गम्भीर घटना होने से बच गई।घायल अवस्था में ही देवीसिंह चौहान को आमजन एवं अन्य पुलिस कर्मचारियों द्वारा शासकीय अस्पताल ले जाया गया । घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाने के अन्य कर्मचारी प्रधान आरक्षक सन्तोष यादव, आरक्षक संजय यादव, सुमित काजवे ने शासकीय अस्पताल पहुंचकर देवीसिंह चौहान का उपचार कराया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

