नर्मदापुम/ प्रदीप गुप्ता/ एसपीएम कामगार कल्याण केंद्र में अनूसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति एसपीएम द्वारा भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपीएम मुख्य महाप्रबंधक डी.पी तिवारी, अपर महाप्रबंधक पार्थ प्रतिम दास, संयुक्त महाप्रबंधक रविन्द्र सिंह, उप महाप्रबंधक एम. आर कोर्राम, कर्मकार यूनियन महामंत्री सुनील बघेले, कार्यकारिणी अध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, बी.एम.एस यूनियन कार्यकारिणी अध्यक्ष पवन प्रजापति, समाजसेवक शरद सिंह कुमरे, यशवंत राव नागले , समिति के संरक्षक सैमुअल सलोमन , अध्यक्ष एस. पी मेहरा थे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बाबा साहेब के गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त 10/12 वी के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। खेल में जिला स्तर/राज्य स्तर मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। एसपीएम से अजाक्स सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का श्रीफल एवम शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समिति से शक्ति सिंह मरकाम, दिनेश धुर्वे, राजू मंडले, रविन्द्र मर्सकोले, दुलीराम मीणा, दुर्गेश मेहरा, पुष्कर, पारुल , पप्पू, मनीष नर्रे, मुनेश कुमार , छत्रदेव रजक, कैलाश, ऋषि, धर्मेन्द्र, मिथुन , अजितेश के द्वारा एसपीएम मुख्य महाप्रबंधक को बुद्ध प्रतिमा भेंट की गई। डीपी तिवारी स्वयं बाबा साहेब के आदर्शों का पालन करते है और एसपीएम द्वारा डॉक्टर अंबेडकर जी की आदमकद मूर्ति एसपीएम में स्थापित करने के घोषणा भी की। जिसके कारण सभी में सीजीएम का इस महान कार्य हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करीब एक हजार से अधिक भीम प्रेमी शामिल हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

