इटारसी / प्रदीप गुप्ता / सेवा भारती संस्था नर्मदापुरम द्वारा न्यास कालोनी वार्ड नंबर 14 मे संस्कार केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। सेवा भारती नर्मदापुरम के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने केंद्र संचालिका को समझाते हुए बच्चों मे अच्छे संस्कार होने की बात कही जिससे बच्चे अपने जीवन में संस्कारी बन सके। इस अवसर पर सेवा भारती नर्मदापुरम के ज़िलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल साँवरिया, मनोज राय, अशोक मालवीय, दीपक वर्मा सहित केन्द्र की संचालिका बच्चों के साथ उपस्थित थे।

