नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी द्वारा नगर के मुख्य चौक इन्द्रा चौक पर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प हार समर्पित करके जयंती मनाई गई। इस दौरान शहर के ऑटो यूनियन के साथियों को व अन्य नागरिकों को सदस्यता के माध्यम से पार्टी परिवार में जोड़ा गया एवं इसके उपरांत शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से निकाली गई। बाबा साहब की रैली पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया ।

