डॉ प्रताप सिंह वर्मा, संपादक, नर्मदा समय
नर्मदापुरम : भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष नीरजा फौजदार की अनुशंसा पर नर्मदापुरम जिले का विधि सलाहकार के पद पर अनामिका वर्मा को नियुक्त किया गया है । यह नियुक्ति उनके समाजसेवी कार्यों एवं नारी सशक्तिकरण के कार्यों को देखते हुए की गई है । पूर्व में उनके द्वारा लायंस क्लब नर्मदापुरम के लिए समाज सेवा के कार्यों में वह अग्रणी रही हैं । उनके इस मनोनयन पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों, संबंधियों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं तथा बधाई दी हैं ।



