तिलक सिंदूर: सिंदूर मंदिर प्रांगण में भाजपा के सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने एकजुटता का परिचय दिया पूरे सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के बारे में वक्ताओं ने चुनाव में जनता के बीच जाने का गुरु मंत्र दिया । संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम में सबसे पहले डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं प. दीनदयाल उपाध्याय की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात नेताओं ने जीत के गुरुमंत्र दिए ।
*विधायक प्रेम शंकर वर्मा* ने सम्बोधित करते हुए बताया की हमारा प्रत्याशी कमल का फूल टिकट किसी को भी मिलें पर हमारा सभी का प्रत्याशी तो केवल कमल का फूल है एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ।
*वरिष्ठ भाजपा नेता शम्भू सिंह भाटी* ने सम्बोधित करते हुए विधायक प्रेम शंकर वर्मा की तारीफों के पुल बांधे एवं अगला विधानसभा प्रत्याशी भी बताया ।
*विधायक प्रतिनिधि दिनेश मेहतो* ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने यह कार्यकताओं का मिल समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास के 9 साल पूरे होने पर किया गया जो बहुत सफल रहा । संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, रामसेवक रावत, संतोष पारिख, यशवंत पटेल, डाक्टर विशाल सिंह बघेल, योगेन्द्र मंडलोई, रघुवीर सिंह राजपूत, दीपक महालहा, ज्योति पटेल, सीमा कासदे, मधू धुर्वे, अनिता वर्मा, संदेश पुरोहित, शैलेन्द्र दीक्षित, अशोक साहू, अजीत मंडलोई, सुनील नागले, लक्ष्मीनारायण लोवंशी, लक्ष्मी ठाकुर, अजय चौधरी, ब्रजेश चोरे, निखिलेश यादव, संतोष सल्लाम, गणेश पगारे, तासू चौधरी, यश पवार, कमल किशोर परते, रामविलास उइके आदि कार्यकर्ता नेता उपस्थित रहे ।

