नर्मदा समय, प्रताप सिंह वर्मा
नर्मदापुरम : नर्मदा प्रीकोस्ट सीमेंट की रेडीमेड दीवार मिलने वाले कारखाने में आज अनामिका वर्मा जैसे ही मुख्य दरवाजे पर पहुंची उन्होंने वहां बैठे काले कोबरा सर्प को देखा । वहां मैदान में कोबरा सर्प के करीब मजदूरों के बच्चे खेल रहे थे उन्होंने बचाव के लिए बच्चों को दूर जाने को कहा और तुरंत सर्पमित्र रवि टंडन को कॉल किया । रवि टंडन शीघ्र ही वहां पहुंचे लेकिन जब तक कोबरा कारखाने मैं जमीन के अंदर चूहे के बिल में जा छिपा था। सर्पमित्र ने बुद्धिमता का परिचय देते हुए बिल में पानी डालना आरंभ किया जिससे कुछ ही क्षणों में कोबरा विचलित होकर बाहर आ निकला और उसका सफल रेस्क्यू हुआ ।
वे इटारसी स्थित अपने रानी अवंती स्कूल की बाउंड्री वॉल के विस्तार के लिए कारखाने मैं गयी थी । बरसात के आरंभिक दिनों में आप सर्प से सतर्क रहें और सर्प को देखते ही सर्प मित्र को कॉल कर अपने जीवन की रक्षा करें।


