टीकमगढ़। जिले में 01 जून से 06 अगस्त 2023 तक 503.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक जून से 06 अगस्त 2023 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ 631 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मे 535, बल्देवगढ़ में 464, खरगापुर में 431, जतारा मे 396, मोहगढ़ में 595, लिधौरा में 536 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 437 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 06 अगस्त तक 32.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में 23 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान मंे 41, बल्देवगढ़ में 21, खरगापुर में 17, जतारा में 44, मोहगढ़ में 50, लिधौरा में 14 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 52 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

