टीकमगढ़। आगामी 13 अगस्त 2023 रविवार को नगर टीकमगढ़ के कलेक्ट्रेट के समीप स्थित एक स्थानीय गार्डन में आजाद अध्यापक संघ का प्रांतीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है इसमें प्रांत अध्यक्ष शिल्पी सिवान शामिल होंगी यह जानकारी देते हुए आजाद अध्यापक संघ टीकमगढ़ के जिलाध्यक्ष मधुकर उपाध्याय ने बताया कि आज नजर बाग मंदिर परिसर में प्रांतीय सम्मेलन की रूपरेखा के लिए जिले के सभी विकास खंडों से बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए और बैठक में प्रांतीय सम्मेलन के संबंध में अपने विचार रखे संघ के संभागीय अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय सम्मेलन में सरकार से प्रदेश के अध्यापक संवर्ग को वरिष्ठता के साथ समस्त पेंशन विहीन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर आजाद अध्यापक संघ के मूरत सिंह ठाकुर संजीव मिश्रा आशीष खरे राजीव मिश्रा विवेक खरे प्रशांत मिश्रा खेमराज मांझी मनोज जैन सत्येंद्र जैन सुनील त्रिपाठी आनंद पालेकर जाहिद नूर परवीन बानो वैदेही त्रिपाठी रितु भट्ट दीनदयाल अहिरवार अतुल भट्ट फरीद कुरैशी बादशाह मिश्रा मोहित मिश्रा आलोक शर्मा अमित सोनी अयोध्या प्रसाद चौधरी कुंज बिहारी मिश्रा जयशंकर नापित नितिन शुक्ला मिथिलेश चतुर्वेदी अमित चतुर्वेदी राजेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

