टीकमगढ़ । दिनांक 06.08 .2023 रविवार को मधुलता श्रीवास्तव उपाध्यक्ष के निवास पर बैठक का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता सतीश चंद्र खरे प्रदेश सचिव निगरानी नेकी मुख्य अतिथि ऋषि साहू जिला कोषाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि रजनी जायसवाल रहीं। सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष निगरानी महंत राम कृष्ण दास जी मामूलिया के परिवार में हुए दुखद निधन पर 02 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामबाबू साहू द्वारा संगठन के विषय पर बिंदुवार चर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई पदाधिकारी, सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रोग्राम के लिए हर संभव मदद की घोषणा हई इस बैठक में नीरज द्विवेदी राम कुमारी नीतू द्विवेदी पिंकी सोनी डॉक्टर जया श्रीवास्तव देवेंद्र साहू शैलेंद्र सिंह नायक स्वतंत्र कुमार जैन सुनीता बृजेश खरे सुनीता अशोक खरे अनिल रावत पुष्पेंद्र सिंह परमार भारत कुशवाहा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही अंत में जिला सचिव राकेश सोनी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला सचिव राकेश सोनी द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

