टीकमगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जतारा आगमन पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला के नेतृत्व में सम्मान किया एवं अध्यापक शिक्षकों की विभिन्न मांगों के निराकरण करवाने की मांग की। संघ ने कहा कि राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग की राज्य के अन्य कर्मचारियों की भांति प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की जावे। अध्यापक शिक्षक संवर्ग की अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाये। 12 एवं 24 वर्ष पूर्ण करने वाले अध्यापक शिक्षकों को क्रमोन्नति के आदेश जारी किये जाये। विगत वर्षों में दिवंगत हुए अध्यापक शिक्षक संवर्ग के आश्रित परिवारों के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों का निराकरण नियमों को षिथिल करते हुए शीघ्र किया जाये। प्रदेष के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाये। अध्यापक शिक्षक संवर्ग के असामयिक दिवंगत या सेवानिवृत्त होने पर राज्य के अन्य कर्मचारियों की भांति ग्रेज्युटी का लाभ दिया जाये एवं इसके अतिरिक्त अनेक मांगों के निराकरण की मांग की। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रविकांत खरे, प्रांतीय मीडिया प्रभारी जगदीष रजक, जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह बुंदेला, अनुराग श्रीवास्तव, उत्तम सिंह पायक, राकेश साहू,नितिन शुक्ला, बालचंद्र साहू, राजनारायण सिंह, केहर सिंह, अभिनव खरे, मनीष अहिरवार, कृपाराम यादव, रामस्वरूप यादव, शंभूदयाल यादव सहित कई अध्यापक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी आजाद अध्यापक संघ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

