टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के द्वारा नाबालिक बालक,बालिकाओ की दस्तयावी हेतु निर्देशत किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम व एसडीओपी टीकमगढ़ प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कुडीला उनि. मनोज द्विवेदी के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर पंजाब रवाना की गई थी जो टीम द्वारा बड़ी मेहनत व लगन से कार्य करते हुये थाना कुड़ीला केअप.क्र. 165/23 धारा 363 भादवि की अपहर्ता सुरेखा परिवर्तित नाम को मण्डी गोबिन्दगढ पंजाब से दस्तयाब कर अपहर्ता को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया। नाबालिग अपहर्ता की दस्तयावी मे थाना प्रभारी उनि. मनोज द्विवेदी, साईबर सैल प्रभारी उनि. मयंक नगाईच, सउनि सन्तोष तिलगाम, प्र.आर. 141 अमरचन्द्र, म. आर. 450 प्रीति पाठक एनआरएस मिथलेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

