टीकमगढ़। विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरी गोस्वामी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ शोभाराम रोशन द्वारा आज कुण्डेश्वर मंदिर परिसर में मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 का माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान डी.एच.ओ. डाॅ. के.एम.वरूण ने मिशन इंद्रधनुष अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही सीएमएचओ डाॅ. रोषन ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान एवं यू-विन पोर्टल पर सभी बच्चों का रजिस्ट्रेशन करने से छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण किये जाने की सुविधा पोर्टल के माध्यम से देश के किसी भी हिस्से में टीके लगवा सकेगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीकमगढ़ विधायक श्री गिरी ने कहा कि टीकमगढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम सदैव हर कार्यक्रम को पूरी निष्ठा लगन एवं मेहनत से पूर्ण करते है। आशा ही नहीं विस्वास है, कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के सभी छूटे बच्चों का शत-प्रतिषत टीकाकरण किया जायेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने बाले कार्यकर्ता को पुरूष्कृत किया जायेगा। मंच संचालन मनोज नायक जिला मीडिया अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शिवपुरी की सरपंच डाॅ. नंद किशोर दीक्षित, अध्यक्ष मंदिर ट्रस्ट,निज सचिव विधायक टीकमगढ़ पं.बृज किशोर पटैरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डाँ.के.एम.वरूण, डी.सी.एम. प्रबल त्रिपाठी, बी.एम.ओ.बडागांव डाॅ. शान्तनु दीक्षित, मेडीकल आॅफीसर डाॅ.वरूण खरे, बी.पी.एम. महेश साहू, बी.ई.ई. परशुराम अहिरवार सहित ए.एन.एम, आशा कार्यकर्ता, आॅगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

