टीकमगढ़। श्री बजरंग आश्रम बड़ागांव धसांन से रविवार 13 अगस्त 2023 को सुबह 07 बजे शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए कावड़ यात्री रवाना हुए। कावड़ यात्रा धसान नदी से जल लेकर दो दिन के बाद सोमवार को कुण्डेश्वर धाम भगवान भोलेनाथ को जल अभिषेक करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा में माताएं,बहिने भोलेनाथ के गुणगान एवं भजन कीर्तन गाकर साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हर हर भोले यह जयकारे लगाते गए। नगर में सभी कावड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुनील रैकवार के द्वारा सभी कावड़ यात्रियों को तिलक लगाकर फल वितरण किए। रघुवीर यादव, पुष्पेन्द्र यादव के द्वारा पुष्प वर्षा की गई और फल आहार का वितरण किया गया अमरपुर पहुंचते ही ध्रुव परमार के द्वारा जलपान और फलाहार की व्यवस्था की और अजनौर पहुंचते ही सरपंच के द्वारा फलाहार करवाया और समर्रा में सरपंच के द्वारा जलपान करवाया गया और माडूमर में संकेत , विपेंद्र के द्वारा जलपान और नाश्ता करवाया गया । कावड़ यात्रियों का रात्रि विश्राम टीकमगढ़ के पास स्थित मंदिर श्री गोंगावेर में हुआ और सभी कावड़ियों ने धाम पर ही दाल वाटियां बनाई और रात्रि का भोजन किया प्रातः 9 बजे कावड़ यात्रा श्री शिवधाम कुंडेश्वर को ओर रवाना होगी और कुंडेश्वर पहुंच कर कावड़ियों द्वारा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा कावड़ यात्रा में सम्मिलित दीपक कुशवाहा ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति देते हुए बताया कि इस कावड़ यात्रा में प्रेमचंद्र चौरयाल , दीपक कुशवाहा , कमलेश कुशवाहा , श्रीराम कुशवाहा , काशीराम कुशवाहा , बलराम कुशवाहा सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।
