कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की सरकार है हमारी सरकार की मंशा है पंक्ति के अंतिम छोड़ पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले।
वहीं उन्होंने बताया कि आज कुंडेश्वर धाम में ₹3.75 लाख की लागत से माध्यमिक शाला बाउंड्री वॉल निर्माण,₹2.98 लाख की लागत से नवीन शांति धाम निर्माण,₹10 लाख की लागत से पार्क निर्माण,₹10 लाख नाली निमार्ण,₹4 लाख रुपए गेट निर्माण कार्य का जनप्रतिनिधियों के साथ विधि विधान से भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर ब्रजकिशोर पटेरिया, राजकुमार गिन्नी यादव, प्रतेंद्र सिंघई, रोहित खटीक, मंडल अध्यक्ष प्रवीण नामदेव, सरपंच अनिता दिनेश खटीक,
प्रफुल्ल द्विवेदी, आर बी सेन सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

